फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चैंपियनशिप में आलोक को सिल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कर्नाटक के बेलागबी में हुई नेशनल चैंपियनशिप में शहर के आलोक ने सिल्वर मेडल जीता है। पहली बार नेशनल कुराश चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी को मेडल मिला है।
विज्ञापन


बेलागबी में 15 से 18 अक्टूबर तक नेशनल जूनियर कुराश चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें जिले के दो खिलाड़ी आलोक यादव व विनय कुशवाह ने हिस्सा लिया। आलोक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि फाइनल राउंड में उन्हें दिल्ली के सौरभ ने दो बड़े पॉइंट लेकर मात दे दी। इससे पहले सौरभ ने फाइनल तक का सफर तय करने के लिए चार बैक टू बैक फाइट जीतीं थी। इसके बाद फाइनल मुकाबले में वह बड़े पॉइंट लेने से चूक गए।

इस चैंपियनशिप में शहर के एक अन्य खिलाड़ी विनय कुशवाह ने भी हिस्सा लिया था। बदकिस्मती से वह दूसरे ही राउंड में हार कर बाहर हो गए। इस चैंपियनशिप में 18 राज्यों के करीब 950 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। आलोक की कोच शिवानी ने बताया कि 950 खिलाड़ियों के बीच सिल्वर मेडल जीत कर अलोक ने जिले का नाम रोशन किया है। वह अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
विज्ञापन


किस्मत से मिला था आलोक को मौका
आलोक यादव को किस्मत से नेशनल चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिला था। दरअसल नेशनल चैंपियनशिप में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाता है, लेकिन आलोक राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल ही जीता था। गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के किसी के कारणवश नाम वापस लेने पर आलोक को मौका मिल गया। इसे उसने पूरी तरह से भुना लिया और सिल्वर मेडल जीता। वहीं, गोल्ड जीतने वाले विनय को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें