फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनरल रेलवे टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 16 अक्तूबर से पेपरलेस मोबाइल टिकट की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। मोबाइल में रेलवे का ऐप डाउनलोड कर टिकट बुक की जा सकती है। यह ऐप ट्रेन व रेलवे स्टेशन पर काम नहीं करेगा।


ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को टिकट खिड़की पर लगी लंबी लाइनों में दिक्कतें होती हैं। रेलवे ने इससे छुटकारा दिलाने का इंतजाम कर दिया है। बुधवार से इज्जत नगर मंडल के रेलवे स्टेशनों के टिकट स्मार्ट फोन से बन जाएंगे। इसके लिए यात्री को अपने फोन में रेलवे का यूटीएस मोबाइल ऐप (अनरिजर्वज्ड टिक टिंग सिस्टम) डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के जरिए सामान्य यात्रा टिकट (गैर रियायती), प्लेटफार्म टिकट, सीजन टिकट बुक की जा सकती है। सीजन टिकट की वैधता टिकट काटे जाने के एक दिन बाद होगी। इज्जनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह व्यवस्था लागू हो गई है।
विज्ञापन


ऐसे बुक करें टिकट
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए स्मार्टफोन में यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद पंजीकरण करना होगा। इसमें नाम, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि अंकित करनी होगी। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण होगा ।
विज्ञापन


जीपीएस आधारित होगा ऐप
यूटीएस मोबाइल ऐप को जीपीएस आधारित बनाया गया है। यह ऐप स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों के अंदर काम नहीं करेगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति ट्रेन में बैठकर या स्टेशन पर खड़े होकर टिकट न बना सके। टिकट बनाने वाले व्यक्ति को रेलवे स्टेशन की 25 मीटर से पांच किलो मीटर की परिधि में होना आवश्यक है। यात्रा खत्म होने के बाद टिकट खुद ही मोबाइल फोन से हट जाएगा। यह टिकट स्क्रीन शॉट फ्री होगी। यानी कोई इसका स्क्रीन शॉट नहीं ले पाएगा।

अब जनरल रेलवे टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लाइन
ट्रेन व रेलवे स्टेशन पर काम नहीं करेगा ऐप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें