फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पल के सोल में बंदी ने छिपाया मोबाइल

Wed, 17 Oct 2018 11:26 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
Mobile App
विज्ञापन
जिला जेल में दाखिल होते समय तलाशी लेने पर बंदी रक्षक से विवाद करने लगा। शक होने पर बंदी की तलाशी ली गई। दोनों पैरों की चप्पलों के सोल हटाने पर एक में मोबाइल और दूसरे में चार्जर बरामद हुआ। जेलर ने बंदी के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



जिला कारागार फतेहगढ़ के जेलर गिरिजा शंकर यादव ने विचाराधीन बंदी किशन निवासी कठेरियन नगला फतेहगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि बंदी सरकारी कर्मचारी से मारपीट, बलवा और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के जुर्म में निरुद्ध चल रहा है। 16 अक्तूबर को अपर एवं सत्र न्यायालय कक्ष संख्या सात में पेशी पर पुलिस सुरक्षा में बंदी भेजा गया था। वहां से लौटने पर जेल में दाखिल होते समय तीसरे गेट पर बंदी रक्षक संजीव कुमार ने उसकी तलाशी ली।

इस पर बंदी संजीव से अभद्रता करने लगा। इस दौरान बंदी की चप्पलें संदिग्ध दिखीं तो रक्षक ने चप्पलों को उतरवा लिया। एक चप्पल का सोल हटाने पर मोबाइल और दूसरी चप्पल के सोल के नीचे चार्जर निकला। जेल में मोबाइल पर प्रतिबंध होने केे बाद बंदी चोरी छिपे मोबाइल व चार्जर अंदर ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें