फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन कराने को गांव-गांव घूमेंगे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सौभाग्य योजना के तहत गांव के हर घर में बिजली कनेक्शन देने के लिए अब एसडीएम, बिजली विभाग के अफसरों के साथ घूमेंगे। वह ग्रामीणों को कनेक्शन देंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। उनके साथ लेखपाल व पुलिस कर्मी भी रहेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने एसडीएम के साथ एक्सईएन व एसडीओ की ड्यूटी लगा दी है।

राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के लिए एसडीएम अमृतपुर के साथ मीटर विभाग के सहायक अभियंता राजवीर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। ब्लाक बढ़पुर, कमालगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों को कनेक्शन देने के लिए एसडीएम सदर के साथ एक्सईएन मीटर सुनील कुमार, एसडीओ शरद प्रताप सिंह, एसडीओ रघुनाथ को लगाया गया है। नवाबगंज, शमसाबाद और कायमगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लिए एसडीएम कायमगंज के साथ एसडीओ आरके वर्मा, अजय पाल सिंह गौतम और दिलीप कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व दो पुलिस कर्मी रहेेंगे। आवश्यकता अनुसार संबंधित थानों के थाना प्रभारी भी टीम का सहयोग करेंगे। टीम के अवर अभियंता व मिशन मैनेजर के साथ अधिक से अधिक कनेक्शन देकर प्रतिदिन रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें