फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पावर लिफ्टिंग में जिले को मिले दो मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने एक सिल्वर और एक कांस्य मेडल जीता है। एक मेडल बालक वर्ग में व एक बालिका वर्ग में जीता है। इसमें 22 प्रदेशों के करीब एक हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसका समापन सोमवार को हो गया।
विज्ञापन


जिले के चार खिलाड़ियों का चयन नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया। इसमें बालिका वर्ग की तीन खिलाड़ी व बालक वर्ग से एक खिलाड़ी ने हिस्सा लिया। इसमें बालकों की 59 किलो भार वर्ग में रजनीश ने सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने 420 किलो वजन उठाया। इसमें स्कॉड (बैठक) में 150 किलो, बेंच प्रेस में 75 किलो और डेड लिफ्ट में 195 किलो वजन उठाया। सब जूनियर महिला वर्ग में जिले की प्रियंका कटियार ने 63 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पर कब्जा जमाया। उन्होंने स्कॉड (बैठक) 90, बेंच प्रेस में 32 और डेड लिफ्ट में 100 किलोग्राम वजन उठाया। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में 22 राज्यों के करीब एक हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें