फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेने के बाद शौचालय बनाना भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। शहर में कई ऐसे लाभार्थी हैं, जो पहली किस्त लेने के बाद भी शौचालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं करा रहे हैं। हालांकि नगर पालिका प्रशासन 52 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा चुका है। इसके बावजूद लाभार्थी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगर पालिका क्षेत्र में 7362 शौचालयों को बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 14 हजार से ज्यादा लोगों ने शौचालय के लिए आवेदन किए थे। नगर पालिका प्रशासन ने जांच कराई तो करीब 8300 आवेदन फर्जी पाए गए। बचे हुए लोगों के खाते में नगर पालिका प्रशासन ने 4000-4000 रुपये की पहली किस्त भेज दी। इसके बाद भी अधिकतर लोगों ने शौचालयों का निर्माण शुरू नहीं कराया। जब इसकी जानकारी पालिका प्रशासन को हुई तो पालिका ने ऐसे लोगों को चिह्नित करना शुरू किया। पालिका ने करीब 450 लोगों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजकर शौचालय बनाने को कहा लेकिन उन्होंने शौचालय नहीं बनवाए। इस पर पालिका प्रशासन ने करीब 52 लाभार्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अमित सक्सेना ने बताया कि नाला मछरट्टा के ताराचंद्र, सलावत खां मोहल्ला की विटोली देवी पत्नी पवन कुमार, रेशमा देवी पत्नी दीनदयाल, गढ़ी अब्दुल मजीद की कल्लो बेगम पत्नी वसीम और जंगबाज खां मोहल्ला निवासी रईसा बेगम पत्नी मुकद्दम समेत करीब 52 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन लोगों से रिकवरी भी कराई जाएगी। करीब 450 लोग ऐसे चिह्नित किए गए, जिन्होंने पहली किस्त लेने के बाद शौचालय नहीं बनवाए। उन्होंने बताया कि पालिका कर्मचारी पहली किस्त ले चुके लोगों से शौचालय बनवाने या फिर किस्त के रुपये वापस करने की बात कहते हैं तो वह लोग गालीगलौज पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें