फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा व रामगंगा से 132 गांव बाढ़ से घिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गंगा व रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिले के करीब 132 गांव बाढ़ से घिर गए हैं। कई गांवों के संपर्क मार्ग कट गए हैं। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर भी पानी बह रहा है।

गंगा का जलस्तर पिछले तीन दिन से 137.00 मीटर पर स्थिर है। रामगंगा का जलस्तर 137.50 मीटर पहुंच गया है। रविवार को गंगा में नरौरा बांध से 2.83 लाख और रामगंगा में करीब 68 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा व रामगंगा में चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर व खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। हाईफ्लड का निशान 137. 60 मीटर पर है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र व राजेपुर ब्लाक में गंगा व रामगंगा की बाढ़ से करीब 70 से ज्यादा गांव घिरे हैं। इसी के साथ गंगा की बाढ़ से सदर तहसील क्षेत्र में करीब 26 और कायमगंज तहसील क्षेत्र में करीब 36 गांव बाढ़ की चपेट में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तेजी से जुटा है लेकिन अभी भी कई गांवों ऐसे हैं जहां सरकारी मदद नहीं पहुंच पा रही है। नगरिया जवाहर, चंद्रपुर, सलेमपुर और अर्जुनपुर समेत कई गांवों का संपर्क मार्ग भी कट गया है। कई ऐसे गांव भी हैं, जहां नावें नहीं चल रही हैं। ग्रामीण पानी के बीच से होकर ही आवागमन करने को मजबूर हैं। सैकड़ों बीघा फसल भी पानी में डूब गई है। जिलाधिकारी ने बाढ़ के चलते सभी अफसरों के अवकाश तक निरस्त कर दिए हैं। कई गांवों में तो ग्रामीण सड़क किनारे पन्नी डालकर रहने को मजबूर हैं। शरणालयों में बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन आदि के इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें