फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से रूठी विवाहिता ने पेड़ पर रात बिताई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कासगंज में अपने दादा-दादी की डांट से क्षुब्ध होकर विवाहिता कायमगंज में अपने जीजा के गांव करीमनगर पहुंच गई। जीजा के घर न जाकर गांव के पास एक आम के पेड़ पर चढ़कर दुपट्टे का झूला बनाकर सो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने महिला को पेड़ पर लेटे देखा तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

कासगंज के गांव समसपुर निवासी राकेश की 22 वर्षीय पुत्री ममता की शादी 4 मई 2018 को कायमगंज क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर में दिलीप के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ माह बाद महिला कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में अपने मौसा के घर चली गई। कुछ दिनों वहां रहने के बाद अपने मायके पहुंच गई। मंगलवार को उसकी मां दवा लेने चली गई। किसी बात पर दादा-दादी ने डांट दिया, जिससे क्षुब्ध होकर गुस्से में महिला ट्रेन से कायमगंज आ गई। रात के समय महिला अपने जीजा के गांव करीमनगर पहुंची।
विज्ञापन


जीजा के घर न जाकर वह गांव के पास ही एक आम के बाग में पहुंच गई। पेड़ पर चढ़कर उसने दुपट्टे का झूला बनाकर वहीं सो गई। बुधवार सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए निकले, तो महिला को पेड़ पर देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ युवकों ने पेड़ पर चढ़कर उसे हिलाया ढुलाया तो उठकर बैठ गई। नीचे उसके जीजा अमित खड़े थे। उन्होंने उसे पहचान लिया और अमित ने उससे यहां आने का कारण पूछा। काफी कुछ समझाने के बाद लोगों ने ममता को पेड़ से उतारा। उसकी हालत ठीक ठाक न लगने पर उसे सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


जानकारी पर कोतवाली के एसआई मुनेंद्र्र सिंह, महिला दरोगा श्वेता शर्मा सीएचसी पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह जीजा के यहां जा रही थी तो उसने सोचा कि कही जीजा भी न डांट कर भगा दें। इसलिए वह दुपट्टे का झूला बनाकर पेड़ पर लेट गई। इधर जानकारी पर अस्पताल में ससुराल व मायके वाले पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में बातचीत चलती रही। उसके बाद मायके वाले विवाहिता को ले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें