फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपोषण मेले के लिए डेढ़ घंटे बंद कर रही ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल में शनिवार को सुपोषण मेले का कार्यक्रम दिखाने के लिए करीब डेढ़ घंटे ओपीडी बंद रही। मरीज पर्चा बनवाने के लिए भटकते रहे। बाद में सीएमओ ने पीछे की ओर पर्चे बनवाने का काम शुरू कराया। इसके बाद उन्होंने सभी डाक्टरों के कक्षों का निरीक्षण भी किया।

शनिवार से प्रदेश भर में सुपोषण मेले की शुरूआत हुई है। इसका उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया। इस कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए लोहिया अस्पताल के ओपीडी हाल में व्यवस्था की गई थी। यहां पर एक प्रोजेक्टर भी लगाया गया था। सुबह 11 बजे जिलाधिकारी मोनिका रानी, सीडीओ अपूर्वा दुबे आदि के लोहिया अस्पताल में पहुंचते ही ओपीडी बंद करवा दी गई। पर्चे बनना बंद होने से मरीज परेशान थे। मरीजों का कहना था कि हमें कार्यक्रम से क्या लेना देना हमें तो डाक्टर को दिखाने दो। करीब 12:30 बजे जब मीडियाकर्मियों ने ओपीडी हॉल के बाहर खड़े मरीजों की भीड़ की फोटो ली तब सीएमओ अरुण कुमार ने पीछे की ओर पर्चे बनवाने का काम शुरू कराया। इसके बाद वह सभी चिकित्सकों के कमरे में भी गए, वहां उनकी उपस्थिति देखी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ निवासी रंजीत सुबह दवा लेने आये थे। लेकिन मेन गेट बंद होने पर काउंटर पर पर्चा नहीं बना। वह बहुत देर तक इधर-उधर भटकते रहे। इसके अलावा भोलेपुर निवासी मीना यादव, फतेहगढ़ के ही महेश और पड़ोसी जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी सोनम ने बताया कि वह लोग दूर-दूर से दवा लेने के लिए आए हैं। यहां बिना किसी सूचना के ओपीडी बंद कर दी जाती है। रविवार को भी ओपीडी बंद रहेगी। ऐसे में मरीजों का क्या होगा।

रास्ते बंद कर चुनी ज्यादा आवाजाही वाली जगह
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में आने के चार रास्ते हैं, इनमें से मुख्य गेट समेत तीन दरवाजे बंद कर कार्यक्रम किया जा रहा था, जबकि अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के विषय में बताया कि ज्यादा आवाजाही वाली जगह को कार्यक्रम के लिए चुना गया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल का चयन ज्यादा आवाजाही के हिसाब से किया गया था। उन्हें यह बताया गया था कि ओपीडी के रास्ते में परिवर्तन किया गया है, बाद में उन्हें जब व्यवस्था ठीक नहीं होने का पता चला तब अधिकारियों को भेज कर सब ठीक कराया गया। - मोनिका रानी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें