फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला नट में प्राथमिक विद्यालय की छत से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आने से पुताई ठेकेदार की मौत हो गई। उसे बचाने में उसके साथियों को भी करंट लग गया।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अमलैया मुकेरी निवासी विजय जाटव (32) पुत्र रामचंद्र भवनों की पुताई का ठेका लेता था। इन दिनों उसने जहानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुनी के मजरा नगला नट स्थित प्राथमिक विद्यालय की पुताई का ठेका ले रखा था। शनिवार को अपने गांव के साथी मुकेश, रवि व बबलू के साथ पुताई कर रहा था। देर शाम तक सभी ने भवन की पुताई की। भोजन करने के बाद सभी आराम करने लगे। देर रात गर्मी लगने पर विजय विद्यालय भवन की छत पर सोने चला गया। भवन के ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आने से वह झुलस गया। उसकी चीख सुन उसके साथी उसे बचाने छत पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें भी करंट लग गया और वह गिर पड़े। चीख पुकार सुन मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर यूपी 100 पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से विजय व उसके साथियों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां डा. नीरज ने विजय को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों को मलहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। शव देख उनमें कोहराम मच गया। बताया गया कि भवन पुताई का ठेका ग्राम पंचायत सचिव ने दिया था।

शव फ्रीजर में रखने पर परिजनों का हंगामा
रात में विजय को मृत घोषित करने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को शवगृह में रखवा दिया। यहां शव को फ्रीजर में रखे जाने से सुबह तक यह फूल गया। यह देख परिजनों ने नाराजगी जताई और हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने परिजनों को किसी तरह शांत किया। सीएमएस डा. अशोक कुमार ने बताया कि शवगृह का फ्रीजर खराब है। इसकी जानकारी सीएमओ को दी जा चुकी है। उसे सही कराने की जिम्मेदारी सीएमओ की है।
विज्ञापन


तीन भाइयों में सबसे छोटा था विजय
विजय की शादी पांच वर्ष पूर्व आजमगढ़ निवासी अनीता के साथ हुई थी। उसके दो वर्ष का बेटा ऋषभ है। अनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विजय के सबसे बड़े भाई राम गोपाल गांव में खेती करते हैं। दूसरे नंबर का भाई मोर सिंह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। विजय सबसे छोटा था। वह भवनों की पुताई का ठेका लेकर परिवार का भरण पोषण करता था। अधिक कमाई हो, इसके लिए वह खुद भी मजदूरों के साथ पुताई का काम कर लेता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें