फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने 372 किलोग्राम खाद्य तेल किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने लालगेट तिराहा से मिलावट होने के शक में 372 किलोग्राम खाद्य तेल सीज किया। सरसों तेल के नमूने भी भरे।

जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में लालगेट तिराहा पर शिवा गुप्ता की भोलेनाथ एंड संस की दुकान पर छापा मारा गया। टीम ने यहां से 372 किलोग्राम खाद्य तेल मिलावट होने के शक में सीज कर नमूना भी भरा। इसके बाद टीम ने रखा तिराहा पर बनखड़िया में राहुल सागर और संजीव कुमार की परचून की दुकानों पर भी छापेमारी की। टीम ने दोनों दुकानों से सरसों तेल के नमूने भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ीखाना फतेहगढ़ में अजय कुमार की दुकान पर एक्सपायरी डेट के मसाले और बेसन मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिला अभिहित अधिकारी ने दुकानदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, विजेंद्र कुमार और विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें