फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक केंद्र में एसडीएम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंपिल (फर्रुखाबाद)। देवरिया कांड के बाद कस्बा के गंगारोड चौधरियान मोहल्ला स्थित आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय में उप जिलाधिकारी कायमगंज ने छापेमारी की। उन्होंने केंद्र पर मौजूद 23 संवासनियों से पूछताछ की।

उप जिलाधिकारी अनिल कुमार, कायमगंज सीओ अखिलेश रॉय और एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने मंगलवार को महिला कांस्टेबलों के साथ आध्यात्मिक केंद्र पर छापा मारा। सूचना पर मीडियाकर्मी भी पहुंच गए। मीडियाकर्मियों ने अंदर घुसने का प्रयास किया तो संवासनियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। उप जिलाधिकारी और सीओ ने करीब एक घंटे तक जांच की। इसके बाद एसडीएम ने पत्रकारों को बताया कि केंद्र पर 23 संवासनियां रह रही हैं। इनमें दस कसबा कंपिल क्षेत्र और 13 संवासनियां विभिन्न जिलों और प्रांतों की हैं। इन लोगों ने बताया कि वह लोग अपनी मर्जी व अभिभावकों के कहने पर रह रही हैं। उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। देवरिया कांड को लेकर शासन के आदेश पर केंद्र पर छापा मारा गया। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि केंद्र के संचालक बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के कसबा के अलावा फर्रुखाबाद कोतवाली के मोहल्ला सिकत्तरबाग में भी आध्यात्मिक केंद्र है। फर्रुखाबाद का केंद्र तो कई बार चर्चा में भी रहा है। वीरेंद्र दीक्षित पर यहां रहने वाली संवासनियों ने कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। सीओ सिटी रामलखन सरोज ने बताया कि सिकत्तरबाग स्थित आध्यात्मिक केंद्र पर कोई छापेमारी नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें