फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुर में जलभराव, चार पशु डूबने से मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। बारिश के चलते कसबे के कई मोहल्लों के साथ ही भटपुरा गांव में जलभराव हो गया। भटपुरा में पानी में डूबने से चार पशु डूबकर मर गए। एक मंदिर की दीवार धंस गई। उधर, राजेपुर और शमसाबाद ब्लाक में भी जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कसबा के शास्त्री नगर मोहल्ला, इंदिरा नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। शास्त्री नगर और इंदिरा नगर मोहल्लों में कई घरों में पानी घुस गया। उधर, भटपुरा गांव में तीन-तीन फीट पानी भरा होने के चलते ग्रामीणों को आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। भटपुरा गांव के लक्ष्मण कुमार के दो बकरे और दो बकरियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बारात घर के पास बने शंकरजी के मंदिर की दीवार भी जलभराव के चलते धंस गई। रामसिंह, पातीराम और रामकिशन आदि ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, राजकीय बीज भंडार राजेपुर के सामने जलभराव हो गया। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कत हुई। गांव में नाले की व्यवस्था न होने के चलते प्राथमिक विद्यालय राजेपुर और रामलीला मैदान और कृषि रक्षा इकाई कार्यालय के आगे जलभराव हो गया। बारिश से कई तालाब भी उफना गए। मुख्यमार्ग पर भी जलभराव हो गया। पूरे कसबे में जलभराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार फैजबाग चौराहा पर बरसात होने से जलभराव हो गया। जलभराव होने के कारण राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ी। दुकानों के अंदर पानी भरने से दुकानदार भी परेशान हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें