फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लिपिकों पर रिपोर्ट के बाद एआरटीओ काम रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दो लिपिक व पांच दलालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से सोमवार को परिवहन कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। नामजद किए गए लिपिक कार्यालय नहीं आए। एक दो कर्मचारी कार्यालय आए वह भी दोपहर बाद चले गए। इससे कार्यालय के काउंटरों की खिड़कियां बंद रहीं और कक्षों में ताला पड़ा रहा।

कार्यालय के लिपिक विमलेश द्विवेदी, सचान बाबू व बाहरी व्यक्ति अजय कुमार, मनोज राठौर, शिवम बाथम उर्फ लल्ला, हिमांशु बाथम और एक अन्य के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कार्यालय के दो लिपिकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। सोमवार को नामजद दोनों लिपिक कार्यालय नहीं आए। एक लिपिक कार्यालय आया था।
विज्ञापन


दलाल भी एआरटीओ कार्यालय परिसर में पड़ी कुर्सी मेजों पर नहीं बैठे। इससे कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद हसीब भी कुछ देर बाद कार्यालय से चले गए। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों में कुछ लोगों की फोटो खींची गईं। कंप्यूटर में गड़बड़ी आने से ये काम भी बंद हो गया और आवेदक वापस चले गए। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद हसीब ने बताया कि बारिश की वजह से एक-दो आवेदक आए थे। उनका काम कर दिया गया।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय इंवर्टर हुआ खराब
फर्रुखाबाद। कार्यालय में कंप्यूटर चलाने के लिए इंवर्टर लगा हुआ है। वह सोमवार को खराब हो गया। इससे कंप्यूटरों ने काम करना बंद कर दिया। इनको सही करवाने के लिए कार्यदायी संस्था को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें