फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1630 ने छोड़ी एलटीग्रेड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में 13 केंद्रों पर एलटी ग्रेड की परीक्षा रविवार को हुई। इसमें 1630 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि किसी केंद्र पर कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

सुबह 11:30 से परीक्षा शुरू होनी थी। इसके लिए सुबह करीब 9 बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। 5568 में से 1630 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी अतुल कुमार शर्मा ने फतेहगढ़ के जीआईसी, जीजीआईसी व क्रिश्चियन इंटर कालेज का जायजा लिया। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में उन्होंने परीक्षार्थियों का आईडी कार्ड आदि चेक किया। वहां पर सीसीटीवी फुटेज भी देखे। एसपी अतुल शर्मा ने सेंटरों पर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन


इन केंद्रों में छोड़ी परीक्षा
भारतीय पाठशाला में 124, क्रिश्चियन कॉलेज में 90, रस्तोगी इंटर कॉलेज में 156, मदन मोहन कनौडिया में 137, महावीर इंटर कॉलेज में 124, एमआईसी फतेहगढ़ में 128, एनएकेपी में 111, जीआईसी फर्रुखाबाद में 116, जीजीआईसी फतेहगढ़ 114, जीआईसी फतेहगढ़ में 138, सरस्वती विद्या मंदिर में 156, रामानंद इंटर कॉलेज में 122 और रामानंद इंटर कॉलेज बालिका में 123 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन


जला दिए गए अतिरिक्त प्रश्न पत्र
कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में आयोग से आए समन्वयक पर्वेक्षक व डीआईओएस की उपस्थित में अतिरिक्त प्रश्न पत्र जला दिए गए। आयोग से आए संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आयोग से ही अतिरिक्त प्रश्न पत्रों को जलाने के आदेश थे। प्रश्न पत्रों का एक पैकेट अलग से आता है। जीआईसी फतेहगढ़ में 138 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा खत्म होने के लगभग 50 मिनट बाद 2:20 तक जीआईसी में बचे हुए प्रश्नपत्र नष्ट नहीं किए गए थे। जब वहां के प्रधानाचार्य से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह प्रश्नपत्र आयोग से आए अधिकारी के सामने ही जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें