फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में दुकान से खरीद कर लाई गई मिठाई खाने से एक रिश्तेदार सहित एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

कुबेरपुर निवासी सुनील के एक सप्ताह पहले बेटी हुई थी। उसका बुधवार को नामकरण संस्कार था। उसमें शामिल होने सुनील के बहनोई मऊदरवाजा के गांव कलार नगला निवासी सुग्रीव, पत्नी पूजा के साथ दिल्ली से आए थे। सुग्रीव दिल्ली में काम करते हैं। उन्होंने कायमगंज के पुलगालिब तिराहा स्थित दुकान से मिठाई खरीदी थी। वही मिठाई गुरुवार सुबह सुनील, उसकी पत्नी साधना, भाई पवन, पिता नंदकिशोर, सुग्रीव व पूजा ने खाई। इसके कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी व दस्त होने लगे। एक साथ सभी की हालत बिगड़ने पर उन्हें कायमगंज स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। उनकी हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन


डाक्टरों की टीम पहुंचने पर दुकान बंद कर भागा
फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों के साथ नंदकिशोर की पत्नी लीलावती सीएचसी पहुंची। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी डाक्टरों को दी। सीएचसी के डॉ. संदीप कुमार अपनी टीम के साथ पुलगालिब तिराहा स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंचे। दुकानदार टीम को देखकर दुकान छोड़कर भाग गया। टीम ने वहां से मिठाई के नमूने लिए। साथ ही फूड इंस्पेक्टर को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


फूड इंस्पेक्टर आने की सूचना पर बंद हुईं दुकानें
डाक्टर के मिठाई की दुकान से नमूना लेेने के बाद बाजार में सूचना फैल गई कि फूड इंस्पेक्टर आ रहे हैं। इसके बाद पुलगालिब तिराहे के साथ कायमगंज के मुख्य बाजार की भी मिठाई की दुकानों के शटर नीचे हो गए। इसके अलावा अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें