फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने स्कूल के नाम से हटवाया इस्लामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। विवादों के बीच प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्कूल के नाम के आगे लिखे इस्लामिया शब्द को पुतवा दिया है। इसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। प्रधानाध्यापक ने बीएसए से आदेश कराने के बाद इस्लामिया शब्द पुन: लिखवाने की बात कही है।

विकास खंड कमालगंज के गांव राजेपुर सरायमेदा में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय है। स्कूल के मुख्य द्वार और अंदर इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय लिखा था। शासन से प्राथमिक विद्यालयों के नाम के आगे से इस्लामिया शब्द हटाने का फरमान आते ही प्रधानाध्यापक हसीन खां ने बुधवार को ग्राम प्रबंधन समिति, ग्राम शिक्षा समिति के सदस्यों व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने इस्लामिया शब्द हटाने का प्रस्ताव रखा। इस पर कुछ ने सहमति जताई तो कुछ ने विरोध किया। विरोध के बाद भी प्रधानाध्यापक ने गुरुवार को इस्लामिया शब्द पुतवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसीन खां का कहना है कि विभागीय रिकार्ड में कहीं भी स्कूल के नाम के आगे इस्लामिया नाम का जिक्र नहीं है। जो लोग इस शब्द को हटाने का विरोध कर रहे थे, उनसे कह दिया कि वह बीएसए से इस्लामिया लिखाने की अनुमति ले आएं तो पुन: लिखवा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें