फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को 5 बजे खुलेंगे मंदिरों के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। 30 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। शहर के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्री पांडेश्वरनाथ मंदिर में साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री पांडेश्वरनाथ मंदिर में बैरीकेडिंग भी लगाई जाएगी। सावन के सोमवार को सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे।

शहर के रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर और घुमना कोतवाली के पीछे स्थित श्री कोतवालेश्वरनाथ मंदिर में सावन के सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। गुरुवार को कोतवालेश्वरनाथ मंदिर और पांडेश्वरनाथ मंदिर में साफ-सफाई शुरू हो गई है। मंदिर की सजावट में कर्मचारी लगे हैं। यह लोग लकड़ी की फ्रेमिंग पर सजावट का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि पांडेश्वरनाथ मंदिर के साथ ही साथ इसी परिसर में स्थित श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम मंदिर को भी रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। सावन के पहले सोमवार को सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुल जाएंगे और देर रात 11.30 बजे शयन आरती के बाद बंद होंगे। मंदिर में बैरीकेडिंग भी लगवाई जाएगी। सावन के सोमवार को लेकर कोतवाली पुलिस को पत्र भेजकर सुरक्षाबल की भी मांग की गई है। भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी भी सजाई जाएगी। इसी तरह कोतवालेश्वरनाथ मंदिर में भी साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। मनीष मिश्र ने बताया कि कोतवालेश्वरनाथ मंदिर के कपाट सुबह 5.30 बजे खुलेंगे।

पांडेश्वरनाथ मंदिर में होने वाली आरती
सुबह 5 बजे मंगला आरती, 10 बजे शृंगार आरती, 12 बजे भोग आरती, 6 बजे शृंगार आरती और रात 11.30 बजे शयन आरती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें