फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जुलाई को पड़ेगा खग्रास चंद्रग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। 27 जुलाई को भारतवर्ष में खग्रास चंद्रग्रहण पड़ेगा। यह चंद्रग्रहण कुछ राशियों के जातकों के लिए लाभदायक होगा। चंद्रग्रहण को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

रेलवे रोड स्थित श्री पांडेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी गोपाल शर्मा का कहना है कि 27 जुलाई को रात 11.05 बजे खग्रास चंद्रग्रहण पड़ेगा। यह चंद्रग्रहण रात 2.49 बजे को मोक्ष होगा। वृश्चिक, मेष और मीन राशि वाले जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण अत्यधिक शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य योगीराज दबे का कहना है कि चंद्रग्रहण के समय दान और धार्मिक ग्रंथों आदि का पढ़ना शुभ रहता है। 27 जुलाई को दोपहर 2.55 बजे से सूतक शुरू होगा। इसके बाद प्रसाद का विधान नहीं है। केवल भगवान के दर्शन ही करें। उन्होंने बताया कि मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सूतकों में मंदिर के पट बंद रखे जाएं। घरों में भी जिन लोगों ने पूजन के लिए मंदिर बना रखा हो या फिर कोई स्थान तो उसे बंद रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें