फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा का घेरा तोड़ मुख्यमंत्री के पास पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में निरीक्षण के समय सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक महिला मुख्यमंत्री के पास पहुंच गई। यह देखकर सुरक्षा कर्मी और पुलिस के हाथपांव फूल गए। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से उसकी पुत्री को ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने की शिकायत की। इसके बाद सीएम ने लोहिया महिला अस्पताल पहुंच कर तीमारदारों के साथ बैठे बच्चों से बात की। बच्चे खुश हो गए। एक बालिका ने स्कूल में अधिक फीस वसूली किए जाने की शिकायत की।

मुख्यमंत्री लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर लोहिया महिला अस्पताल जा रहे थे, तभी एक महिला सुरक्षा घेरे को तोड़कर मुख्यमंत्री के पास पहुंच गई। उसने मुख्यमंत्री को बताया कि उसकी पुत्री को कुछ लोग ले गए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अतुल शर्मा ने महिला को वहां से हटाया और उसकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर पुलिस कर्मियों के साथ भेज दिया। इसके बाद सीएम, महिला लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां पर शहर कोतवाली के मोहल्ला डिग्गीताल निवासी विमल कुमार की पुत्री पूजा ने सीएम को प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि वह कक्षा छह में कनौडिया स्कूल में पढ़ती हैं। उसको स्कूल से अभी तक यूनिफार्म, जूते नहीं मिले हैं। एक हजार रुपये फीस पिता से लेकर जमा कर चुकी हूं, फिर भी स्कूल के प्रधानाचार्य फीस की मांग कर रहे हैं। सीएम ने उसका प्रार्थना पत्र रख लिया। वहीं, पर हरदोई जिले के गांव परोली निवासी रामेश्वरी अपनी तीन वर्षीय पुत्री अंजली के साथ बैठी थी। सीएम ने अंजली से बात की, वह खुश हो गई। इसके बाद सीएम वहां से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें