फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खराब होने के बाद तालाब खुदवाने की याद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद रोड पर बारिश के पानी की निकासी न होने से सड़क में गड्ढे हो गए हैं। सड़क खराब होने के बाद पानी निकासी की व्यवस्था के लिए तालाब खुदाई की प्रशासन को याद आई। सोमवार को रेलवे क्रासिंग पार स्थित पानी पहुंचाने के लिए तालाब खुदाई का काम शुरू कराया गया। यहां तालाब की जमीन पर कब्जा करने वालों को एसडीएम ने नोटिस जारी कर दिए हैं।

फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर नेकपुर चौरासी पुल के पास सड़क पर पानी की निकासी नहीं है। इससे रलवे लाइन से सटी दीवार के पास पानी जमा हो जाता है। वहां पर वाहनों के निकलने की समस्या के साथ ही रोड में गड्ढे भी हो गए हैं। शिकायत पर सोमवार को एसडीएम सदर अजीत सिंह, मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार तिवारी, पीडब्ल्यूडी के एई सुहैल और जेई विकास जोहरी के साथ मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। एसडीएम सदर ने बताया जहां पर पानी भर जाता है वहां पर एक पुलिया है। रोड से अंडर ग्राउंड पाइप डालकर पानी को रेलवे लाइन के पार मौजूद तालाब में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाट माप विभाग के पास एक तालाब है इस पर लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं। उन लोगों को चेतावनी दे दी गई है। एक दो दिन में नोटिस भेज दिए जाएंगे। साथ ही तालाब की अन्य जगह को भी मलबा डाल कर भर दिया गया है। उसे जेसीबी लगवा कर खाली करवाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें