अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। पॉलिथीन के खिलाफ सोमवार को दूसरे दिन उप जिलाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में गठित चार में से तीन टीमों ने फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में छापेमारी कर करीब साढ़े पांच किलो पॉलिथीन जब्त की।
एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह और जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार ने लिंजीगंज बाजार से फतेहगढ़ तक पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। लिंजीगंज में व्यापारी नेताओं ने अभियान में सहयोग किया। करीब साढ़े तीन किलो पॉलिथीन जब्त की गई है। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार की टीम ने घुमना बाजार के आसपास कई दुकानों से करीब एक किलो पॉलिथीन जब्त की है।
सीएसआई केपी सिंह के नेतृत्व में घुमना से फतेहगढ़ तक करीब एक किलो पॉलिथीन जब्त की गई। पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा ने बताया कि बीते दिन उन्होंने तहसीलदार सदर के निर्देश पर अभियान चलाया था। सोमवार को तहसीलदार ने अभियान चलाने के कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए, जिस वजह से उन्होंने अभियान नहीं चलाया।