फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री को बुखार में मिली दुष्कर्म पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रविवार रात करीब 8.30 बजे शमसाबाद में दुष्कर्म पीड़िता बालिका के घर पहुंची। उनको बालिका बुखार में मिली। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर डीएम व एसपी के पीड़ित के घर न आने की जानकारी मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लखनऊ पहुंचने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री करेंगी।

शमसाबाद के एक गांव में बालिका से 25 साल के युवक ने दुष्कर्म किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। बालिका के इलाज की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से नहीं की गई। रविवार रात करीब 8.30 बजे कायमगंज कार्यक्रम से लौटते समय साध्वी निरंजन ज्योति शमसाबाद में पीड़िता के घर पहुंची। पीड़िता के पिता बताया कि अभी तक आरोपी नहीं पकड़ा गया है। कोई अधिकारी भी उसके घर नहीं आया। उपचार के लिए आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और एसपी के न आने की जानकारी मिलने पर मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रमुख सचिव से फोन पर डीएम और एसपी की शिकायत की। उन्होंने कहा कि वह लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगी। बालिका का उचित इलाज कराने के लिए तहसीलदार और आरोपी को पकड़ने के पुलिस को निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी दी। इस दौरान विधायक अमर सिंह खटिक, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, सुनील रावत, अतुल दुबे, तहसीलदार गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें