फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीव करोरी विद्युत उपकेंद्र का 10 एमबी ट्रांसफार्मर हुआ धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद में नीव करोरी विद्युत उपकेंद्र प्रथम का 10 एमबी ट्रांसफार्मर 11 हजार लाइन में आए फाल्ट से धड़ाम हो गया। इससे तीन फीडरों से करीब 150 गांवों को दी जाने वाली बिजली सप्लाई ठप हो गई।

शाम को दो फीडरों को दूसरे उपकेंद्रों से जोड़कर आपूर्ति शुरू की गई। एक फीडर बंद रहा। ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर आने पर सुचारु रूप से बिजली सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

नीव करोरी विद्युत उपकेंद्र पर 10-10 एमबी के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। एक 10 एमबी के ट्रांसफार्मर से बराकेशव, मदनपुर और जहानगंज फीडर से जुडे़ करीब 150 गांवों को बिजली सप्लाई दी जाती है।

शुक्रवार को बराकेशव फीडर की 11 हजार लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। उपकेंद्र की इनकमिंग ट्राली में ट्रिप न होने से आग लग गई। 33 केवीए की लाइन का ब्रेकर भी ट्रिप नहीं हुआ। इससे ट्रांसफार्मर में खराब आ गई। 10 एमबी के ट्रांसफार्मर के कुछ उपकरण जल गए।


इससे बराकेशव, जहानगंज और मदनपुर फीडर से जुड़े गांवों को होने वाली बिजली सप्लाई ठप हो गई। जानकारी पर एसडीओ और एक्सईएन उपकेंद्र पर पहुंचे। उन्होंने ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कराई। टेस्ट मेें यह खराब निकला। देर शामजहानगंज फीडर के गांवों को नहरैया विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा गया। मदनपुर को दूसरे उपकेंद्र से जोड़कर कुछ समय बिजली दी गई। बराकेशव फीडर की 11 हजार लाइन में फाल्ट खोजने का काम चलता रहा।
विज्ञापन



फाल्ट न मिलने से कई गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने बताया कि 10 एमबी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। दूसरा आने पर उसे लगाया जाएगा। तब सुचारु रूप से बिजली सप्लाई दी जाएगी।


तीन फीडर बंद, 150 गांवों की बिजली गुल
विद्युत उपकेंद्र का 10 एमबी ट्रांसफार्मर धड़ाम
11 हजार लाइन में फाल्ट आने से नहीं ट्रिप हुआ ब्रेकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें