फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले घर में युवती ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमी की शादी की तैयारियां होने पर प्रेमिका ने उसके घर पहुंच कर हंगामा किया। उसने दूल्हा बनने वाले युवक को खुद का प्रेमी बताया। इसकी शिकायत कोतवाली में की। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कोतवाली पहुंचकर गांव के एक युवक के खिलाफ आरोप लगाया कि सोमवार को शादी कर रहा है। कई वर्षों से युवक, प्रेमिका को शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा है। इस पर पुलिस, युवक को कोतवाली ले गई। युवक व युवती के परिजन भी पहुंच गए। युवती, प्रेमी के साथ ही शादी करने की अपनी बात पर अड़ी रही। उसने कहा कि वह युवक से शादी करेगी, यदि उसकी शादी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें