फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटबाजी के बीच मना अखिलेश यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन शहर में गुटबाजी के बीच मनाया गया। ओपी लान में जहां पूर्व मंत्री के पुत्र सचिन यादव ने युवा दिवस कार्यक्रम किया। वहीं, पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में केक काटा गया।

रविवार को ओपी लॉन में सचिन यादव के संयोजन में युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद खां का कार्यक्रम संयोजक ने स्वागत किया। यहां पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, सचिन यादव, सयुस के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता आदि ने केक काटा। मुख्य अतिथि ने आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है। चेयरमैन हरीश यादव, प्रधान राजन यादव, मनमोहन मिश्र, मंजुल मिश्र, जितेंद्र यादव और रामपाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में मोहम्मद एबाद खां, जिलाध्यक्ष नदीम अहमद और महानगर अध्यक्ष विजय यादव आदि ने केक काटा। ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव ने सपा सरकार के समय की योजनाएं गिनाईं। महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में विकास का पहिया तेजी से घूमा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव जग्गू, अवधेश यादव, अरुण यादव, जिला सचिव जीतू यादव, चन्नू यादव, शर्मिष्ठा यादव, ओमप्रकाश शर्मा, बीना शर्मा, अंजली यादव, सुनील विश्वकर्मा, ब्रजेश पाल और अनिल मिश्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें