फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ में काम ठप, वाहन स्वामी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में कामकाज न होने से वाहन मालिक परेशान हैं। वह गाड़ियों की फिटनेस करवाने के लिए कार्यालय आते हैं, फिटनेस न होने के कारण वापस लौट जाते हैं। सड़क पर दौड़ने के दौरान पकड़ी जाने पर उन पर कार्रवाई हो सकती है। इसका वाहन स्वामियों को डर सता रहा है।

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में नए एआरटीओ के आने के कारण उनका पासवर्ड अभी शुरू नहीं हुआ है। जिस कारण ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट, गाड़ियों की फिटनेस व अन्य काम ठप पड़े हुए हैं। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में करीब एक दर्जन गाड़ियां फिटनेस के लिए आईं। कई लोग ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों का पंजीकरण रिन्यूवल कराने आए। एआरटीओ सरवर रूम में बैठ कर पासवर्ड चालू करने का प्रयास करते रहे, जिस कारण किसी का काम नहीं हुआ। आवेदक सरवर रूम के बाहर भीड़ लगाए खड़े रहे। आखिर में काम न होने के करण आवेदक निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन स्वामी अखिलेश कुमार, अमित, गोविंद यादव ने बताया कि उनके वाहनों की फिटनेस होनी है। वह कई बार वाहन लेकर आ चुके हैं, लेकिन फिटनेस नहीं हो सकी। सड़क पर अगर गाड़ी पकड़ी जाएगी तो कागज पूरे न होने पर चालान कर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की गलती का उनको खामियाजा भुगताना पडे़गा।

पीटीओ वीके आनंद ने बताया कि नए एआरटीओ का पासवर्ड अभी शुरू नहीं हुआ है, जिस कारण दिक्कत आ रही है। जल्द पासवर्ड चालू होते ही काम तेजी से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें