फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन लकूला समेत छह मोहल्लों में जलापूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहा पर स्थित लकूला जोन की पानी टंकी का वाल्व खराब और मेन राइजिंग लाइन की रबड़ कटने से दो दिन तक लकूला समेत छह मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। मंगलवार को मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

मसेनी चौराहा के पास स्थित पानी टंकी से लकूला जोन में राजन नगला, प्रीतम नगला, लकूला, बेवर रोड, भोलेपुर और बधौआ में पानी की सप्लाई की जाती है। सोमवार शाम टंकी का वाल्व खराब हो गया। इसी के साथ टंकी से करीब 100 मीटर की दूरी से गुजरी मेन राइजिंग लाइन की रबड़ कटने से इन मोहल्लों में पेयजल सप्लाई बाधित हो गई। जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से मोहल्लेवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को लकूला जोन से जुड़े मोहल्लों में लगे सरकारी हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि टंकी का वाल्व और मेन राइजिंग लाइन की रबड़ बदलने का काम चल रहा है। इसमें दो दिन का समय लग सकता है। इसके चलते लकूला जोन में दो दिन तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। जरूरत पड़ने पर इन मोहल्लों में टैंकरों से पानी की सप्लाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें