फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी पर अड़ी किशोरी को बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने घर से जाकर पुलिस से प्रेमी संग शादी की गुहार लगाई। पुलिस ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजीव गंगवार की मदद से उसे बाल संरक्षण गृह कानपुर भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। मार्च में दोनों घर से चले गए थे। किशोरी के बाबा ने थाने मेें युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने किशोरी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। तब किशोरी ने अपनी मर्जी से उसके साथ जाने की बात कही थी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन


सोमवार को किशोरी घर से खेतों की ओर चली गई और यूपी-100 पर फोन कर घर वालों पर प्रताड़ित करने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस से उसने घर न जाने और प्रेमी से शादी करने की बात कही। किशोरी को पुलिस थाने ले गई और युवक को बुलवा लिया। पुलिस के समझाने के बावजूद वह घर जाने को तैयार नहीं हुई। उसने बताया कि मां, भाई और बाबा उसे प्रताड़ित करते हैं। वह प्रेमी से शादी करने की बात पर अड़ी रही।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की सूचना बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजीव गंगवार को दी। उन्होंने किशोरी को बाल संरक्षण गृह भेज दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देकर थाने में बैठा लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आने पर युवक को घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें