फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के तेवर तल्ख, उमस से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। उमस से लोग परेशान हैं। तीन-चार दिन से आसमान से बरस रही आग से लोगों का हाल बेहाल है। दोपहर होते ही मुख्य बाजारों की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। अधिकतम पारा 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतर रहा है।

शुक्रवार को अधिकतम पारा 43.8, न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो शनिवार को पारा 44.2 और न्यूनतम 30.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी तरह रविवार को पारा 43.1 और न्यूनतम 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। आलम यह है कि शाम को भी हवाओं से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


रविवार सुबह 7.30 बजे ही धूप ने तल्खी दिखानी शुरू कर दी। पूर्वाह्न 11.30 बजे चटक धूप निकलने से लोगों का हाल बुरा हो गया। आलम यह था कि मुख्य बाजार लोहाई रोड, पक्का पुल, रेलवे रोड, नेहरू रोड और लालसराय रोड की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा था। हालांकि दोपहर करीब 3.45 बजे कुछ देर के लिए बादल छाने से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन शाम तक उमस बरकरार रही। चिपचिपाते पसीने से लोगों का हाल बुरा रहा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में यात्री गर्मी के चलते पंखा करते नजर आए। रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद में धूप के बीच खड़ी बसों में बैठे यात्री पसीना से तर-बतर नजर आ रहे थे। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए यात्रियों ने जमकर पानी की बोतलें खरीदीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें