फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गांव बिजली पहुंचाना बनी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गांव-गांव बिजली पहुंचाना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गई है। दो साल में 1403 गांवों में से 810 गांवों में बिजली पहुंच सकी है। बकाया 593 गांवों को अभी भी बिजली की रोशनी का इंतजार है। इन गांवों में 31 अगस्त तक बिजली पहुंचाने का विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं।

दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना केंद्र सरकार ने शुरू की थी। इस योजना के तहत हर गांव तक बिजली पहुंचाने और हर घर में कनेक्शन दिए जाने का काम होना है। फर्रुखाबाद जिले के लिए 127.87 करोड़ रुपये इस योजना के तहत स्वीकृत हुआ है। विद्युतीकरण का काम आरके इंडस्ट्रीज संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। जिसको जिले के 1403 गांवों को बिजली से रोशन करना है। इस संस्था को करीब दो साल गुजर गए हैं। अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं। वर्ष 2019 में चुनाव होना है, लेकिन केेंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम रूप देने में विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था के लोगों के दिलचस्पी न लेने के कारण काम पूरा नहीं हो पा रहा है। इसी का परिणाम है कि अभी तक कार्यदायी संस्था ने 878 गांवों में विद्युतीकरण का काम तो पूरा करा दिया है, लेकिन इनमें से 81 गांवों को ऊर्जीकृत किया है। 593 गांवों में से 68 में विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। इनकी अभी तक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) न आने के कारण गांवों में खड़े ढांचे पर करंट नहीं दौड़ाया गया है। 525 गांवों में काम पूरा होना बकाया है। इन गांवों में विद्युतीकरण का काम पूरा कर ऊर्जीकृत करने का काम 31 अगस्त तक पूरा करना है। यह अधिकारी और कार्यदायी संस्था के लिए चुनौती बनी हुई है।

बैठक में सांसद ने लगाई थी फटकार
जिला विद्युत समिति की 16 मई 2018 को कलक्ट्रेट में सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें सांसद ने ठीक से काम पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी, इसके बाद भी काम में संस्था के अधिकारी हीलाहवाली बरत रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
31 अगस्त तक 1403 गांवों में विद्युतीकरण का काम पूरा कराने का समय है। समय पर काम पूरा निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। 132 गांवों में विद्युतीकरण का ढांचा खड़ा करने का काम तेजी से चल रहा है। जो 30 जून तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद शेष गांवों में काम तेजी से कराया जाएगा। - प्रदीप सिंह, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, आरके इंडस्ट्रीज

विद्युतीकरण के काम में तेजी लाने के लिए संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। काम की रिपोर्ट मांगी गई है। - रमेश चंद्र, एक्सईएन ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें