फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने टेंपो में मारी टक्कर, मां बेटे समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर के कट से टेंपो पलटा, छह घायल
विज्ञापन

नवाबगंज से फर्रुखाबाद आ रहा था टेंपो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर के कट से टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार मां बेटी समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बरेली के इज्जतनगर स्टेशन के निकट रहने वाली पल्लवी पत्नी महेंद्र सिंह, इनकी बेटी तनू, बरेली के सिविल लाइन निवासी प्रीती पत्नी शैलेंद्र सिंह, इनका बेटा अभिराज, जिला एटा के सिंधी कालोनी निवासी नीतू पत्नी अभिषेक कुमार मायके नवाबगंज में आई थीं। नवाबगंज कस्बा निवासी कौशल किशोर भी साथ में थे। शुक्रवार को पल्लवी और अन्य लोग शहर कोतवाली के राजीव गांधी नगर निवासी गौरव कुमार के यहां टेंपो से आ रहे थे। मऊदरवाजा थाने के हथियापुर के पास टेंपो में ट्रैक्टर चालक ने कट मार दिया। इससे टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टेंपो से बाहर निकाला गया। पल्लवी का भाई गौरव मौके पर पहुंच गया। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से परिवार के लोग घायलों को नर्सिंग होम ले गए। गौरव लोहिया अस्पताल में फिजियोथैरेपी विभाग में तैनात है। गौरव ने बताया कि बहन और भांजे समेत अन्य रिश्तेदार छुट्टियाें में घूमने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें