फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से कर दी डीएम की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम से की डीएम की शिकायत
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का आरोप, हाईकोर्ट का आदेश नहीं मान रहीं डीएम
स्टे मिलने के बावजूद दो बार कर चुकी हैं कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने जिलाधिकारी मोनिका रानी पर हाईकोर्ट का आदेश न मानने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजी है। सीएम की ओर से अभी तक उन्हें जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

बद्री विशाल कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे आदित्य सिंह राठौर ने बताया कि उन्होंने जसमई दरवाजे पर लगभग दो साल पहले जमीन खरीदी थी। इस जमीन के कागजात उनके पास हैं। इसके बावजूद गीता देवी, बबिता और हेमलता गैररजिस्टर्ड बिल के आधार पर जमीन अपनी होने का दावा कर गाली गलौज करती थीं। इस पर कोर्ट में मुकदमा कर दिया। सिविल कोर्ट ने दूसरे पक्ष की रिट खारिज करने के साथ ही जमीन पर हस्तक्षेप न करने का आदेश दिया। इसके बावजूद यह लोग नहीं माने। इससे एक बार फिर कोर्ट की शरण ली। इसके बाद सिविल जज ने तत्कालीन एसओ मऊदरवाजा, एसपी व डीएम को आदेश का अनुपालन करवाने का आदेश दिया। इसके बाद भी प्रशासन उन पर कार्रवाई कर रहा है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने डीएम पर कई आरोप लगाए हैं। इस बारे में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि इस तरह के कई मामले सामने आते हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें