फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाते छात्र डूबा, लोहिया अस्पताल लाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भागवत कथा की पूजा सामग्री विसर्जन करने के बाद गंगा में नहाते समय छात्र पानी में डूब गया। उसे गोताखोरों ने बाहर निकाला। परिवार के लोग उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वह बीएससी का छात्र था।
विज्ञापन


जिला एटा थाना नयागांव के डाढे़ नगला निवासी पंकज (22) गांव में भागवत कथा हुई थी। रविवार को गांव के लोग वाहनों से पांचालघाट स्थित गंगा में पूजा सामग्री विसर्जन करने आए थे। पंकज भी परिजनों के साथ आया था। नहाते समय पंकज डूब गया। लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने पंकज को बाहर निकाला। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पंकज के तीन भाई रामपाल, सचिन, प्रदीप के अलावा एक बहन ममता है। परिजनों का कहना था कि पंकज बीएससी का छात्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें