फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से मौसम बदला, बिजली संकट गहराया

Sat, 02 Jun 2018 11:48 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
strom
विज्ञापन
 शुक्रवार की रात आई आंधी और रिमझिम बारिश से राहत मिली है। वहीं बिजली संकट गहरा गया। शहरी क्षेत्र में पेड़ की डालें तारों पर गिरने से इंसूलेटर खराब हो गए। इससे कई मोहल्लों की बिजली रात भर गुल रही। शनिवार दोपहर तक शहरी क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीण इलाकों के उपकेंद्रों की 33 हजार और 11 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट और 10 पोल टूटने से करीब 900 गांवों की आपूर्ति शनिवार देर शाम तक ठप रही।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात में आई आंधी और रिमझिम बारिश से राहत मिली। आंधी से पूरे जिले की आपूर्ति ठप हो गई। लकूला विद्युत उपकेंद्र मिल्कडेयरी फीडर की 11 हजार लाइन पर चांदपुर गांव में पेड़ टूट कर गिर गया। तार और पोल क्षतिग्रस्त होने से करीब पांच गांवों और शहर के छह मोहल्लों की आपूर्ति गुल हो गई। फतेहगढ़ स्थित कुटरा विद्युत उपकेंद्र की 33 हजार लाइन पेड़ की डालों टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।

मरम्मत का काम शनिवार दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान न्यायालय फीडर व आफीसर्स कालोनी की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तार ठीक होने के बाद आपूर्ति शुरू हुई। फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र, ठंडी सड़क और जसमई विद्युत उपकेंद्र भी 11 हजार लाइन में फाल्ट आने से ठप रहे। फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति शुरू की गई। भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब 250 गांव, अमृतपुर और राजेपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब 170 गांव, शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र से करीब 200 गांव, नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के फीडर से करीब 150 और कमालगंज विद्युत उपकेंद्र से करीब 150 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इन उपकेंद्रों की 33 हजार और 11 हजार की लाइन के तार आंधी में टूट गए। कई जगह इंसूलेटर खराब हो गए।
विज्ञापन


वहीं शमसाबाद, अमृतपुर और राजेपुर विद्युत उपकेंद्र की लाइन ठीक न होने से देर शाम इन उपकेंद्रों के गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। अन्य उपकेंद्रों की लाइन ठीक होने पर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें