फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 बूथों पर 1528 लोगों ने लगवाया कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के सोमवार को सरकारी अस्पताल के 40 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 1528 लोगों ने कोरोना टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। इससे हर किसी को कोरोना टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित करने की जरूरत है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के लोहिया अस्पताल, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, फतेहगढ़ सीएचसी के अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 40 बूथ लगावाकर टीकाकरण कराया गया। इसमें 287 लोगों ने पहला टीका लगवाया, जबकि 1241 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाकर खुद को कोरोना से सुरक्षित किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए, जिससे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके। कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन ही मजबूत हथियार है। जिले में कुल 1528 लोगों का टीकाकरण किया गया।
नए के लिए पंजीकरण, दूसरी डोज कार्ड से
कायमगंज। जो लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, उन लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। ऐसे लोग पहली डोज के दौरान मिले कार्ड को दिखाकर निर्धारित तिथि पर दूसरी डोज लगवा सकेंगे। इसका डाटा पहले से ही पोर्टल पर दर्ज है। टीके की पहली डोज लगवाने के लिए पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी पर सभी को उनका कार्ड देखकर दूसरी डोज लगाई गई। पहला डोज लगवाने आए काफी लोग वापस चले गए। सीएचसी के बीपीएम मोहित गंगवार ने बताया अब ऑनलाइन रजिट्रेशन कराने के बाद ही टीकाकरण केंद्र पर आएं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पर आप खुद तिथि व समय का चुनाव कर सकेंगे। पंजीकरण के बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को संभाल कर रखें। क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग रजिट्रेशन कराकर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं।
ऐसे करें पंजीकरण
कायमगंज। पंजीकरण कराने के लिए आरोग्य सेतु एप कोविड डॉट जीओवी डॉट इन पर जाएं। कोविड-19 टीकाकरण पंजीकरण पर क्लिक करें। इसके बाद नाम, आधार कार्ड नंबर आदि जरूरी जानकारी दें। वैक्सीनेशन के लिए टीकाकरण केंद्र, दिन व समय का चुनाव करें। अभी फिलहाल सी एच सी पर 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ही लोगों को टीका लगेगा।
18 वर्ष व अधिक उम्र वाले भी करें पंजीकरण
कायमगंज। सी एच सी पर भले ही 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू न हुआ हो, लेकिन युवाओं ने पंजीकरण करा लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के युवाओं से पंजीकरण कराने की अपील की है। भविष्य में जब भी उनके लिए टीकाकरण शुरू होगा तो पहले से पंजीकृत लोगों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें