गनवाबगंज। खेत में रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने बदमाश होने की आशंका में ललकार लगाई। इस पर फायरिंग होने लगी। ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले टॉप टेन अपराधी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची एसओजी और थाना पुलिस ने अपराधी से पूछताछ के बाद उसके साथी को भी पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर निवासी सचिन पाल रविवार रात दस बजे नलकूप पर गए थे। गांव रायपुर निवासी किशोरी लाल और पवन कुमार भी खेतों की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान खेत में बदमाश होने की आशंका पर इन लोगों ने ललकारा।
इस पर खेत के अंदर से गोलियां चलने लगीं। गोली की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी एकत्र हो गए। गांव के लोगों ने घेराबंदी करके गांव बबुरारा के टॉप टेन अपराधी को तमंचा सहित दबोच लिया। सूचना पर पहुंचे एसओ अंकुश राघव को पकड़ा गया टॉपटेन अपराधी गांव के लोगों ने सौंप दिया। जानकारी पर एसओजी प्रभारी जे पी शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद उसके साथी को भी दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।