फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार और वकीलों में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार और वकीलों में विवाद
विज्ञापन

संपत्ति बंटवारे की पत्रावली निस्तारण न करने का मामला
एसडीएम ने तहसील पहुंच कर वकीलों से वार्ता कर विवाद निपटाया
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद(कायमगंज)। संपत्ति बंटवारे की पत्रावली का निस्तारण न होने पर वकील और नायब तहसीलदार में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। मामला बिगड़ता देखकर वकीलों ने बीच बचाव कर विवाद शांत कराया। एसडीएम ने वकीलों से वार्ता कर मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एक वकील ने संपत्ति बंटवारे के लिए पत्रावली नायब तहसीलदार को दी थी। निस्तारण न होने पर शनिवार को वकील ने नायब तहसीलदार पवन गुप्ता से बंटवारे का प्रमाण पत्र मांगा। प्रमाण पत्र न देने पर वकील और नायब तहसीलदार में विवाद होने लगा। शोर शराबा पर वकील इकट्ठा हो गए। वकीलों ने मामला शांत कराकर डीएम से शिकायत की। जानकारी पर कोतवाल द्रविण कुमार पुलिस बल के साथ तहसील पहुंचे। एसडीएम ब्रजकिशोर दुबे ने तहसील पहुंच कर नायब तहसीलदार और वकीलों के बीच वार्ता कराई। वकीलों ने नायब तहसीलदार पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। बार एसोसिएशन के सचिव सतेंद्र गंगवार व इंद्रेश गंगवार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को घटना की जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि बार सचिव से वार्ता हुई है। विवाद निपटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें