लाइन में लगी बीमार महिला बेहोश होकर गिरी
- फोटो : अमर उजाला
हजियापुर विद्युत उपकेेंद्र के पास अंडर ग्राउंड केबल डालने के लिए खुदाई करते समय पास की दूसरी केबल पर फावड़ा लग गया। इससे केबल कट गई। करंट लगने से मजदूर झुलस गया। केबल में आग लगने से उपकेेंद्र से होने वाली आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण करीब 150 गांवों में अंधेरा हो गया है।
हजियापुर विद्युत उपकेंद्र के पास नई केबल डलवाने का काम ठेकेदार सतेंद्र सिंह करा रहे हैं। एटा जिले के गांव पवार निवासी मजदूर विशुनपाल केबल डालने के लिए खुदाई कर रहा था। खुदाई वाली जगह के पास उपकेंद्र को जाने वाली 11 हजार वोल्टेज की दूसरी केबल पड़ी थी। फावड़ा लगने से केबल कट गई। इससे विशुनपाल को करंट लग गया।
केबल में आग लग गई। इससे उपकेंद्र के सभी फीडर बंद हो गए। 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ठेकेदार ने झुलसे मजदूर को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। अवर अभियंता अजय कुमार मौके पर पहुंचे। जेई ने बताया कि काम करने से पहले ठेकेदार को शट डाउन लेना चाहिए था। शट डाउन नहीं लिया गया। इससे यह हादसा हु