फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण बंद होने से बंधौआ मार्ग पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र के बंधौआ न्यू फौजी कालोनी में नाली निर्माण कार्य बंद होने से सड़क पर जलभराव हो गया है। इसके चलते लोगों को दिक्कत हो रही है। एक स्कूल की प्रबंधक ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भेजी है।
विज्ञापन


प्रबंधक रोहतानी विश्वासी ने जनसुनवाई पोर्टल पर भेजी शिकायत पर कहा कि बीते दिनों बंधौआ न्यू फौजी कालोनी में नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इसके बाद नाली का निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। नाली का निर्माण कार्य बंद होने से गंदा पानी सड़क पर भरने लगा है। जलभराव होने से राहगीरों के साथ ही स्कूल आने वाले बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के चलते नाली के पास रखे ट्रांसफार्मर तक पानी भर जाता है, जिससे किसी भी दिन हादसा हो सकता है। नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने मांग की कि नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

इस संबंध में जेई मुकेश जायसवाल ने बताया कि बंधौआ में नाली निर्माण की जानकारी नहीं है। वह दिखवाएंगे कि कौन ठेकेदार नाली का निर्माण कार्य करवा रहा है। यदि निर्माण कार्य बीच में छोड़ दिया है तो ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें