फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाते छह छात्र डूबे, एक का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के ढाईघाट स्थित गंगा नदी में स्नान करने गए छह छात्र डूब गए। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पांच को निकल लिया। समाचार लिखे जाने तक डूबे छात्र की खोजबीन जारी रही। सूचना पर कायमगंज विधायक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज क्षेत्र के कनासी गांव निवासी विनय गंगवार रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली से ढाईघाट पर गंगा की पहनावन करने आए थे। कार्यक्रम में गांव के ही अनिल कुमार का बेटा साहिल, शिवांग पुत्र कश्मीर, शिवांशु पुत्र राजीव कुमार, शिवाशंकर पुत्र अविनाश, रौनक पुत्र बलवीर और रितिक(15) पुत्र धीरेंद्र गंगवार भी आए थे। सभी लोग पढ़ते हैं और दोस्त हैं। गंगा नदी में पहनावन के बाद सभी दोस्त गंगा नदी में नहाने लगे। नहाते समय गहरे पानी में सभी डूबने लगे। शोरशराबा सुनकर गोताखोर और नाविकों ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। मशक्कत के बाद पांच छात्रों को निकाल लिया गया लेकिन छात्र रितिक गंगवार का पता नहीं चला।

जानकारी मिलने पर कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक मौके पर पहुंचे और एसपी से बात कर पीएसी गोताखोरों को भेजने के लिए कहा। एसपी ने सोमवार तड़के गोताखोर भेजने का आश्वासन दिया। शाम होते देख खोजबीन कर रहे गोताखोर निकल आए। इस पर विधायक व अन्य व्यक्ति ने 21 हजार रुपये गोताखोरों को दिए, जिसके बाद वह लोग फिर डूबे छात्र की खोजबीन में लग गए। समाचार लिखे जाने तक डूबे छात्र की खोजबीन जारी थी। रितिक की मां कीर्ती गंगवार का रो-रोकर बुरा हाल था। रितिक के एक छोटा भाई आंशिक है। रितिक कक्षा 11 का छात्र बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें