फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निर्वाचन आयोग ने एक जिले में तीन साल से काम कर रहे अथवा विधानसभा चुनाव के समय कार्यरत अधिकारियों के तबादले करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार देर रात जनपद के दो अधिकारियों एडीएम न्यायिक भानुप्रताप का तबादला प्रयागराज में राजस्व अधिकारी के तौर पर कर दिया गया है। वहीं, काफी समय से चार्ज की तलाश में रहे एसडीएम बृजकिशोर दुबे अब प्रमोशन के साथ जिले से रवाना हो रहे हैं। वह बलिया के सिटी मजिस्ट्रेट के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन


एडीएम भानुप्रताप यादव मई 2017 में जनपद में आए थे। इससे पहले वह शामली में एसडीएम के पद पर तैनात थे। जिले में पहली बार वह एडीएम बन कर आए थे। वह मऊ जनपद के निवासी हैं व 2008 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं।

वहीं, एसडीएम बृजकिशोर दुबे मूल रूप से ललितपुर जनपद के निवासी हैं। वह वर्ष 2012 में प्रोन्नत होकर एडीएम बने थे। वर्ष 2017 में जून माह में वह जनपद में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में फैजाबाद से आए थे। जुलाई में वकीलों से उनका विवाद हो गया था। इस पर तत्कालीन जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने उन्हें कायमगंज एसडीएम बना कर भेज दिया था। वहां उनका इमरजेंसी ड्यूटी को लेकर चिकित्सक से विवाद हुआ था। खनन के मामले में भी चर्चित रहने के बाद जिलाधिकारी ने उन्हें अतिरिक्त एसडीएम बना दिया। हाल ही में उनके कमरे से 47 लाख रुपये की चोरी के मामले में भी वह चर्चा में रहे हैं। फिलहाल यह मामला इनकम टैक्स विभाग के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें