फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशाद और मनोज अग्रवाल का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार शाम बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर नौशाद अली और फर्रुखाबाद लोकसभा प्रभारी मनोज अग्रवाल का त्रिपोलिया चौक पर पुतला फूंक दिया। उनका कहना है कि इन्होंने आंबेडकर और कांशीराम का तो पूजन किया लेकिन भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन बगैर चले गए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्र ने कहा कि रविवार को हुए बसपा के कार्यक्रम में बसपा नेताओं ने पहले संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम का पूजन किया और इसके बाद भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर बगैर पूजन व पुष्पार्चन कर चले गए। यह हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है। युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शरद शर्मा ने कहा कि लोकसभा प्रभारी मनोज अग्रवाल और कोआर्डिनेटर नौशाद अली के इस कृत्य के विरोध में दोनों के पुतले फूंके गए हैं।

पदाधिकारियों ने मांग की कि मनोज अग्रवाल इस कृत्य के लिए माफी मांगे। नहीं तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। इस अवसर पर गौरव मिश्र, शिवानी गौतम, आशुतोष शुक्ल, अवनीश प्रजापति, पूजा, लक्ष्मी देवी, पवन वर्मा, राघव दुबे और गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें