फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के आगाज पर मस्ती और श्रद्धा की फुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद । नव वर्ष के स्वागत में सोमवार देर शाम से ही युवकों में उल्लास दिखा। युवाओं की मस्ती के आगे कड़ाके की ठंड फीकी पड़ गई। कहीं युवाओं की टोली सड़कों पर हिलोरे भरती दिखी तो कई जगह डीजे की धुन पर थिरकती रही। रात में 12 बजते ही युवाओं में नया जोश आ गया। सुबह होते ही श्रद्धालुओं ने संकट मोचन से नव वर्ष की मंगल कामना की।
विज्ञापन


देर रात तक जगह-जगह डीजे पर युवकों ने जमकर धमाल मचाया। कई जगह तो हंसी-ठिठोली के बीच गुत्थमगुत्था की नौबत आई तो साथियों को ही समझौता कराना पड़ा।

मंगलवार को नव वर्ष का शुभारंभ होने से हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भोलेपुर हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुंच गई। श्रद्धालुओं ने संकट मोचन के आगे माथा टेककर मंगल कामना की। इसके अलावा शहर के रेलवे रोड स्थित पांडवेश्वर नाथ मंदिर, मठिया देेवी, कालेश्वर नाथ, बढ़पुर देवी मंदिर, भैरव बाबा मंदिर में भी भक्तों की लाइनें लगी रहीं। गुरुगांव देवी मंदिर में मां भगवती को छप्पन भोग लगाया गया। घंटा-घड़ियाल के साथ दिन भर जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें