फर्रुखाबाद। जिला स्तरीय टीम में चयन के लिए निशानेबाजी प्रतियोगिता शूटरों ने लक्ष्य पर निशाना साधा। चयनित खिलाड़ियों को कानपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई घोषित किया गया।
फतेहगढ़ के जीजीआईसी में मंगलवार को निशानेबाजी टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में सीपीवीएन कायमगंज, चौधरी गजराज सिंह इंटर कालेज टिलियां, क्रिश्चियन इंटर कालेज, जीआईसी फतेहगढ़, और जीजीआईसी की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की संयोजिका प्रधानाचार्य मीना यादव ने बताया कि विद्यालय के अंदर 10 मीटर एयर राइफल से निशानेबाजों ने लक्ष्य भेदे।
प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता के अंडर 14 बालिका वर्ग में पूनम, नस्तईन, अंडर 17 वर्ग में वीना, प्रिंसी, अंडर 19 वर्ग में आकांक्षा और तान्या का चयन हुआ।
बालक वर्ग के अंडर 14 आयु वर्ग में मोहित कुमार, ध्रुव गंगवार, प्रणय श्रीवास्तव, सूरज पटेल, राहुल पाल, अंडर 17 आयु वर्ग में आदित्य सिंह, अनमोल गंगवार, अंकित यादव, आनंद, अंडर 19 आयु वर्ग में आकाश, ऋषभ यादव, अभिषेक, नवीन, मानवेश, समीर, राहुल, निखिल का चयन हुआ।
खेल प्रभारी अनुसूइया दीक्षित ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 07 नबंवर को कानपुर में होने वाली मंडल स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान सुमन राजपूत, आरती यादव, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
-सात नवंबर को कानपुर में होगी मंडलीय प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो