फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे को लेकर भाई को मारपीट किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। जमीन बटवारे को लेकर भाई को पीटकर घायल कर दिया। वहीं खेत पर कब्जा की शिकायत पर सैनिक की पत्नी को गालीगलौज कर जान की धमकी दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलियां निवासी जगपाल सिंह का भाई जयवीर सिंह यादव से जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर रविवार की सुबह उनमें विवाद हो गया। कहासुनी होने पर जयवीर और उसके बेटे अरुण, नीरज ने जगपाल को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटना की एनसीआर दर्ज कराई।

एक अन्य घटना में कोतवाली फतेहगढ़ के गांव मसेनी चौराहा निवासी ममता देवी के पति प्रमोद कुमार सैनिक है। ममता देवी ने एक खेत गांव निसाई में खरीदा था। इस खेत पर गांव कुरैली निवासी लियाकत अली ने कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी होने पर दो दिन पहले महिला शिकायत करने गई तो उसे गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गांव जिंदापुर निवासी सुनील खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान गांव के ही लज्जाराम के खेत की मेढ कट गई। इसी बात को लेकर हमलावरों ने सुनील को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लज्जाराम, सुरेश, सूरज के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। उधर फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के गांव सोनाजानकीपुर निवासी रोहित शनिवार को बाइक से चौक बाजार जा रहा था। इस बीच ई रिक्शा की टक्कर लगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस बीच ई रिक्शा पर सवार मोहल्ला महावीरगंज निवासी सचिन ने रोहित के साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना पर पुलिस ने सचिन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

-एक अन्य घटना में सैनिक की पत्नी को जान की धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें