फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट समेत एक दर्जन मोहल्लों की गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 33/11 विद्युत उपकेंद्र कुटरा की 33 हजार लाइन का केबल बक्सा जलने से कलक्ट्रेट, आफीसर्स कालोनी समेत एक दर्जन मोहल्ला की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 10 घंटे बाद मरम्मत पूरी होने पर बिजली आपूर्ति बहाल को सकी।
विज्ञापन


कुटरा विद्युत उपकेंद्र से जिला न्यायालय, कलक्ट्रेट, आफीसर्स कालोनी, तिर्वा कालोनी, कुटरा कालोनी, ग्वालटोली, जाफरी समेत एक दर्जन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति होती है। बेवर रोड भोलेपुर से कुटरा उपकेंद्र तक 33 हजार वोल्टेज की लाइन है।

रेलवे क्रासिंग के पास इसी लाइन का केबल बक्सा लगा है। रविवार भोर करीब चार बजे फाल्ट आने के कारण यह केबल बाक्स जल गया। इससे उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति बंद हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीओ राहुल बाबू कटियार, जेई संदीप कुमार टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने मरम्मत कराने का काम शुरू किया। करीब 10 घंटे तक उपकेंद्र बंद रहने के कारण एक दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर करीब दो बजे केबल बक्सा ठीक होने के बाद आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन


-कुटरा उपकेंद्र के 33 केवीए लाइन का केबल बक्सा जला
-10 घंटे मरम्मत के बाद बहाल हुई आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें