फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर बिजली निर्बाध बिजली मिलने पर संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के रास्ते संसाधनों की कमी आड़े आ रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि स्टोर में फाल्टों को दुरुस्त करने के लिए जरूरी टूल्स व अन्य सामग्री नहीं है। लाइन मेंटीनेंस के लिए जरूरत के मुताबिक स्टाफ भी कम है।
विज्ञापन


करवाचौथ और दीपावली के त्योहार पर निर्वाध बिजली दिए जाने के शासन के आदेश हैं। विभागीय अधिकारी इसको लेकर संजीदा नहीं है। स्टोर में बिजली के तार, ट्रांसफार्मर, वीसीटी की ट्राली व केबल बक्सा व कई जरूरी सामग्री नहीं है।

तीन दिन में राजेपुर, अमृतपुर क्षेत्र की आपूर्ति केबल बक्सा जलने के कारण 18 घंटे, शहर में रेलवे रोड फीडर फाल्टों के कारण पांच से छह घंटे बंद बना रहा। मिलेट्री विद्युत उपकेंद्र का कोल्ड फीडर की फुंकी ट्राली दो दिन में बदल सकी। इस तरह की विभागीय अव्यवस्थाओं के बाद भी अधिकारियों ने त्योहार पर इस तरह की समस्याओ से निपटने की कोई तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
वर्कशॉप में 25,63 और 100 केवीए के ट्रांसफार्मर है। स्टोर में 250, 400 केवीए के ट्रांसफार्मर हैं। 630 केवीए के ट्रांसफार्मर, तार व अन्य उपकरणों के लिए मांग पत्र भेज दिया गया है। विमल सागर, भंडार प्रभारी
कर्मचारी की कमी है, जो कर्मचारी हैं उनकी ड्यूटी लगी हुई है। विशेष त्यौर पर अभी किसी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। त्योहार वाले दिन देर शाम तक कर्मचारियों को उपकेंद्र पर रहने के निर्देश दिए जाएंगे। पंकज अग्रवाल, एक्सईएन शहरी

अतिरिक्त नहीं बढ़ेगा लोड
एक्सईएन पंकज अग्रवाल ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर बड़े कारखानों में काम एक दिन पूर्व बंद हो जाता है। इस कारण बिजली खपत कम होने के कारण लोड कम हो जाता है। बाजार में सजावट में दुकान एलईडी लाइटों वाली झालर या चाइनीज झालरों का प्रयोग करते है। चाइनीज झालर कुछ दूर जलने के बाद खुद खराब हो जाती है। इस कारण त्योहार पर बिजली पर अधिक लोड नहीं होगा। इस कारण खपत भी कोई खास नहीं होगी।
विज्ञापन


-फाल्ट दुरुस्त करने के लिए मांग के अनुरूप विद्युत सामग्री की कमी
-लाइन मेंटीनेंस के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के हैं निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें