फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दशहरा में शांति व्यवस्था को मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दशहरा पर पुतला दहन के दौरान शांति व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। पांच दिन अलग-अलग स्थानों पर पुतला दहन होगा।
विज्ञापन


30 सितंबर को शहर में क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में रावण, कुंभ कर्ण और मेघनाथ का पुतला फूंका जाएगा। इस स्थान पर नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, एसडीएम अमृतपुर की ड्यूटी लगाई गई है। गल्ला मंडी कायमगंज में एसडीएम कायमगंज, खंड विकास अधिकारी कायमगंज को लगाया गया है।

फतेहगढ़ के याकूतगंज में रेलवे स्टेशन पर पुतला दहन स्थल पर तहसीलदार सदर, खंड विकास अधिकारी बढ़पुर, लंका मैदान शमसाबाद में तहसीलदार कायमगंज, खंड विकास अधिकारी शमसाबाद, दूदेमई कंपिल में नायब तहसीलदार सदर, खंड शिक्षा अधिकारी कायमगंज को मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। एक अक्तूबर को मधु रामलीला मंडल की ओर से गुरुगांव देवी मंदिर के पास पुतला दहन होगा।
विज्ञापन


यहां पर नायब तहसीलदार सदर, खंड विकास अधिकारी बढ़पुर, रामलीला परिषद फतेहगढ़ की ओर से आरआरसी परेड ग्राउंड फतेहगढ़ में पुतला दहन होगा। यहां पर अपर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार अमृतपुर होंगे। कमालगंज में रामलीला मैदान में दो अक्तूबर को पुतला दहन होगा।

यहां पर एसडीएम सदर, खंड विकास अधिकारी कमालगंज, तीन अक्तूबर को मोहम्मदाबाद रामलीला मैदान पर एसडीएम सदर, खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद, 12 अक्तूबर को राजेपुर के रामलीला मैदान में एसडीएम अमृतपुर और खंड विकास अधिकारी राजेपुर को तैनात किया गया है।

मुहर्रम को लेकर भी मजिस्ट्रेट तैनात
फर्रुखाबाद। एक अक्तूबर को मुहर्रम के त्योहार पर ताजिया दफनाए जाने का कार्यक्रम है। शांति व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शहर कोतवाली क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट, कमालगंज थाना क्षेत्र में एसडीएम सदर, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एसडीएम कायमगंज, फतेहगढ़ में एसडीएम अमृतपुर, मऊरवाजा थाना क्षेत्र में तहसीलदार सदर, शमसाबाद थाना क्षेत्र में तहसीलदार कायमगंज, कंपिल थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार कायमगंज, मोहम्माबाद कोतवाली क्षेत्र में बंदोबस्थ अधिकारी चकबंदी व नवाबगंज थाना क्षेत्र में तहसीलदार न्यायिक कायमगंज की तैनाती की गई है।

पुलिस सुरक्षा में दो स्थानों पर रावण दहन
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। रावण दहन स्थल पर एसपी ने पुलिस बल की तैनाती कर दी है। शहर के क्रिश्चियन इंटर कालेज फील्ड में छह इंस्पेक्टर/ एसओ, 20 दरोगा, 60 सिपाही, 10 महिला सिपाही, एक फायर टैंकर और डेढ़ सेक्शन पीएसी को तैनात किया गया है। इसी प्रकार याकूत गंज में रावण दहन होगा। यहां पर इंस्पेक्टर/ एसओ दो, छह दरोगा, 20 सिपाही, चार महिला सिपाही, 15 होमगार्ड को तैनात किया गया। एक अक्तूबर को मिलेट्री के परेड ग्राउंड में रावण दहन होगा। यहां पर सुरक्षा को चार इंस्पेक्टर/ एसओ, 15 दरोगा, 50 सिपाही, 10 महिला सिपाही, 25 सिपाही, एक फायर टैंकर, डेढ़ सेक्शन पीएसी को तैनात किया गया।
विज्ञापन


-30 सितंबर, 1, 2, 3 व 12 अक्तूबर को अलग-अलग स्थानों पर पुतला दहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें