फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बैंक बंद, एटीएम का ही सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवरात्र व दशहरा पर्व पर चार दिन बैंक बंद रहने के बावजूद इस बार ग्राहकों को कैश का संकट नहीं होने दिया जाएगा। स्टेट बैंक जहां अपनी सभी एटीएम में प्रतिदिन कैश डलवाएगा। वहीं अन्य बैंकें भी अपना एटीएम कैश से फुल रखेंगी।
विज्ञापन


नवरात्र व दशहरा पर्व को लेकर 29 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक बैंकों में अवकाश रहेगा। बैंक बंद रहने से ग्राहकों को परेशानी न उठानी पड़े। इसके लिए एसबीआई शहर क्षेत्र में स्थित अपने एटीएम पर प्रतिदिन कैश डलवाएगा।

स्टेट बैंक फतेहगढ़ के प्रबंधक अमोल कुमार गहोई ने बताया कि फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में एसबीआई के आठ एटीएम हैं। इनमें एसबीआई प्रतिदिन कैश डालेगा। इससे अवकाश के दिन में भी ग्राहक को कैश की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित विजया बैंक के प्रबंधक मदनलाल ने बताया कि बैंक बंद करने से पहले एटीएम में पर्याप्त धनराशि डलवा दी जाएगी, जिससे ग्राहकों को दिक्कत नहीं होगी। इसी रोड पर स्थित महाराष्ट्र बैंक के प्रबंधक शुभकरन और इलाहाबाद के प्रबंधक ने बताया कैश की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन


-एसबीआई का दावा ग्राहकों को नहीं होगी दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें